फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री दानिश अंसारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में ईद मिलन समारोह को संबोधित करते राज्यमंत्री दा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी के मित्तूपुर स्थित डीपीएस में प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में ईद मिलन समारोह में कहा कि सरकार छात्रों को टैबलेट देकर उनकी आगे की शिक्षा के राह आसान कर रही है। गरीबों को आवास, राशन से लेकर सभी कल्याणकारी योजनाएं हर जाति हर धर्म के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना को साकार करने के लिए नित नए कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्त ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए सरकार कृत संकल्पित है। भाजपा ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रही है। इस दौरान मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 150 आईटीआई व फार्मेसी के बच्चों को टैबलेट वितरित किया। उन्होंने क्षेत्र के रामपुर में क्षेत्र पंचायत से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अतुल सिंह, संपूर्णानंद, अभिषेक सिंह, राहुल दीक्षित, जनार्दन सिंह उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अतुल सिंह ने किया। मंत्री ने विद्यालय परिसर में बच्चों के पठन-पाठन की जानकारी ली। मंत्री राम विलास सिंह, ब्रहमानंद सिंह, गिरीश नारायण सिंह और अतुल सिंह का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें