फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ की वैष्णवी बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स, पंजाब के लुधियाना में हुआ था आयोजन

Fri, 30 Oct 2020 10:52 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
वैष्णवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के थानीदास क्षेत्र के सोनाडीह गांव की निवासी और सर्जन डॉ. एचएन सिंह पटेल की बेटी वैष्णवी सिंह ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर परिवार के साथ क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना में इंपीरियल ग्लिट्ज की ओर से आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 में वैष्णवी ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उसने सारे टास्क पूरे कर खिताब पर कब्जा जमाया। वैष्णवी डॉ. एचएन सिंह पटेल की तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी है। 

विज्ञापन

वह नोएडा स्थित एफएफटी कॉलेज से बीएससी कर रही है। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वैष्णवी ने वर्ष 2015 में सनबीम स्कूल वाराणसी से हाईस्कूल, 2017 में सेंट जोसेफ बड़हलगंज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। 

पिता ने बताया कि वैष्णवी शुरू से मॉडलिंग करना चाहती थी। जबकि पिता उसे डाक्टर बनाना चाहते थे। पिता ने उसे डाक्टरी की तैयारी के लिए कोचिंग कराया। लेकिन वैष्णवी का मन नहीं लगा। अंत में बेटी की जिद के चलते उसका एडमिशन नोएडा स्थित फिल्म सिटी में बीएससी में कराया।

माता अनीता सिंह गांव की प्रधान है। उन्होंने बताया कि वैष्णवी शुरू से ही पढ़ाने में तेज है। पढ़ाई के साथ साथ वह अन्य कामों में भी रुचि लेती है। वैष्णवी की सफलता से उसके माता-पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्य खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें