फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Road Accident: बेकाबू पिकअप ने साइकिल में मारी टक्कर, मजदूरी करने जा रहे मजदूर की मौत

Thu, 23 Nov 2023 05:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मृतक मुहम्मदाबाद गोहना सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से रोज की तरह ही साइकिल से सब्जी मंडी के लिए निकला हुआ था, अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग स्थित सुरहुरपुर गांव के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र सुरहुरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू पिकप चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद आरोपी चालक को वाहन सहित पुलिस ने पकड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव निवासी वीरेंद्र 46 पुत्र शिवचंद्र के रूप में हुई। मृतक मुहम्मदाबाद गोहना सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से रोज की तरह ही साइकिल से सब्जी मंडी के लिए निकला हुआ था, अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग स्थित सुरहुरपुर गांव के पास पहुंचा था।इसीदौरान विपरित दिशा की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकप चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वीरेंद्र साइकिल से उछकर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटे आई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूर से आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें