फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: छह घंटे तक रतनपुरा बाजार में गरजा रेलवे का बुलडाेजर, तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही; क्या है मामला?

Thu, 23 Nov 2023 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

रतनपुरा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आईओडब्लू पश्चिमी कृपाशंकर लाल और सफीकुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में आरपीएफ उपनिरीक्षक हृदयानंद तिवारी के साथ आरपीएफ जवानों के साथ हलधरपुर एसओ राजेश प्रभाकर, सरायलंखसी एसओ सौरभ राय तो रामपुर एसओ गंगासागर मिश्रा पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुंचे और रेलवे की जमीन को घेरकर एक सुरक्षा बांध बनाया।
विज्ञापन
Mau: छह घंटे तक रतनपुरा बाजार में गरजा रेलवे का बुलडाेजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान रतनपुरा कस्बा में चलाया गया। यहां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बने 100 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से रेलवे के आला अधिकारियों के साथ तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। छह घंटे तक रेलवे द्वारा बुलडोजर की मदद से रेलवे की जमीन में सैकड़ों अतिक्रमण को ढहाया गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हो सका।  

विज्ञापन

रतनपुरा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आईओडब्लू पश्चिमी कृपाशंकर लाल और सफीकुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में आरपीएफ उपनिरीक्षक हृदयानंद तिवारी के साथ आरपीएफ जवानों के साथ हलधरपुर एसओ राजेश प्रभाकर, सरायलंखसी एसओ सौरभ राय तो रामपुर एसओ गंगासागर मिश्रा पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुंचे और रेलवे की जमीन को घेरकर एक सुरक्षा बांध बनाया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे की जमीन पर बने अस्थाई -स्थायी अतिक्रमण केा ढहाना शुरू किया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रेलवे  द्वारा अभियान चलाया गया।  इससे पहले रेलवे द्वारा अतिक्रमण अभियान की जानकारी मिलते ही अतिक्रमकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई अतिक्रमणकारियों ने जिनके द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर रखा गया था, उसे हटाते गए।छह घंटे तक चले अभियान के तहत रतनपुरा बाजार के पूर्वी छोर से लेकर रतनपुरा बाजार के पश्चिमी सिरे तक कार्रवाई की गई। रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे रतनपुरा बाजार में हर  अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें