फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज से कई ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण, न्यू पिवकोल स्टेशन के कमीशनिंग एवं भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन के निर्माण कार्य होने पर 27 अक्तूृबर से 05 नवम्बर तक प्री-नान इंटरलॉक एवं 04 से 08 नवम्बर तक नान इंटरलॉक कार्य तथा 08 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शाॅर्ट टर्मिनेशन व शाॅर्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि औड़िहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण और भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन के निर्माण कार्य हो रहा है। कार्य का पूरा करने के साथ पुनर्निधारण किया जाएगा, इससे 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन निरस्त रहेगी। इस रूट पर चलने वाली तीन दर्जन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। सभी ट्रेन काम पूरा होने तक नए रूट से चलेगी।
विज्ञापन

निरस्त होने वाली ट्रेन

15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस अप और डाउन

गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अप और डाउन


भटनी-बरहज विशेष गाड़ी भटनी से सलेमपुर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त

बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी अप व डाउन

वाराणसी सिटी-भटनी विशेष गाड़ी अप और डाउन



गोरखपुर-छपरा ट्रेन अप और डाउन


गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी अप और डाउन

प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30, अक्टूबर एवं 01, 06 तथा 08 नवम्बर को निरस्त

बनारस व गोरखपुर एक्सप्रेस अप और डाउन


लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अप और डाउन
इन ट्रेनों का शाॅर्ट टर्मिनेशन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अप और डाउन मऊ जं. स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।



दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी अप और डाउन मऊ जं. स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।



अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अप और डाउन मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।


लखनऊ -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अप और डाउन गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।



बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अप और डाउन मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें