फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में मनीष, बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ स्वतंत्रता दिवस पर जिला खेल कार्यालय तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तरीय बालक बालिका क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, सुशील धुले चंद्रभान ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में मनीष राजभर प्रथम, सुशील कुमार-द्वितीय, रितिक राजभर तृतीय, सोनू यादव-चतुर्थ, अनिल यादव-पंचम एवं सुशील सोनकर षष्ठम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, सुमन भारती द्वितीय, राजकुमारी वर्मा-तृतीय, अपराजिता सिंह-चतुर्थ, रक्षिता राय-पंचम, प्रतिमा कुमारी छठवां स्थान मिला। क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण कृष्ण मोहन पाठक जिला युवा कल्याण अधिकारी ने किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ की टीम ने फ्री इंडिया फुटबाल टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। फ्री इंडिया टीम उप विजेता रही। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने विजेता व उप विजेता फुटबाल टीम को पुरस्कृत किया। छोटे बच्चों का भी फुटबाल प्रदर्शनी मैच खेला गया। छोटे बच्चों का मैच कोपागंज तथा स्टेडियम की टीम के मध्य खेला गया । जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें