फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेने से कट कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के ख्वाजाजहांपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल के पास से मोबाइल फोन और थोड़ी दूर पर बाइक मिली। पुलिस ने उसके आधार पर दोनों की शिनाख्त की। दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी आनंद राजभर (22) का जून में विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार, आनंद का पहले से ही कोपागंज के यूसुफपुर गांव की युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन, किसी बात को लेकर आनंद और उसकी प्रेमिका ने सोमवार की सुबह जान देने का फैसला कर लिया। दोनों बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर गांव के पास आए और रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से मिली बाइक और मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त की। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर दोनों ने जान दे दी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें