फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से लूट: सरेराह कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक लाख लूटे, पता पूछने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 09 Aug 2021 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। साथ ही एएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार को सरेराह लगभग 11 बजे एक बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को तमंचा सटाकर बदमाश बैग में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार ने यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी ली हुई है। सोमवार को सुबह सुरहुरपुर यूनियन बैंक शाखा से एक लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से अपने फ्रेंचाइजी प्वाइंट बंदी कला गांव जा रहे थे। जब वह मुसहर बस्ती के पास पहुंचे तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने नागेंद्र को पता पूछने के बहाने रोक लिया। दोनों बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे।

नागेंद्र के रुकते ही बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग में रखे एक लाख रुपये लेकर बंदी गांव की तरफ भाग गए। पीड़ित नागेंद्र ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल नीरज कुमार पाठक जांच-पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित नागेंद्र ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और प्रभारी निरीक्षक से घटना के बाबत जानकारी ली। एएसपी ने कोतवाल को लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें