फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियरों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियरों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों तथा शासन स्तर से समझौता होने के बाद भी क्रियान्वयन नहीं किया जा सका है। संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था नामित न होने से तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 18 अवर अभियंताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबे समय से चल रही है। मामले का अविलंब निस्तारण किया जाए। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने को राजकुुमार यादव, विकास दुबे, विवेक कुमार खरवार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें