फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने निकाला कैंडिल मार्च

Mon, 22 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड के विरोध में घोसी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सोमवार को कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय परिसर से निकले मार्च में शामिल पत्रकार अपने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन



 गांधी तिराहे पहुंच कर पत्रकारों ने जलती कैंडिल गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित कर शोकसभा की।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या एक जघन्य घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम ही है।


प्रदेश सरकार का रवैया तो बहुत ही निंदनीय है। प्रदेश सरकार आरोपी मंत्री को तत्काल गिरफ्तार करे।लोहिया को आदर्श मानने वाली सरकार के राज में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है अब तो सपा के लोग पत्रकारों की हत्या, आक्रमण कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मुख्यमंत्री यदि लोकतंत्र में विश्वास करते हैं तो तुरंत आरोपी मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाए। घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें