फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रोजगार से होगा देश का विकास

Mon, 22 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक भारत को विकासोन्मुख नहीं किया जा सकता। सबको रोजगार का अधिकार मिलना चाहिए। यह विचार स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत द्वारा चलो गांव की ओर अभियान पर आधारित कार्यशाला में चिंतकों ने व्यक्त किया।
विज्ञापन



  डीसीएसके पीजी कालेज में आयोजित कार्यशाला में दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष पर चलो गांव की ओर अभियान चलाने के निर्णय लिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संगठक अजय कुमार, प्रांतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख डा.सुरेश नागर ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।


 प्रांतीय संगठक  अजय कुमार ने कहा कि चलो गांव की ओर अभियान मूलत: गांव को खड़ा करने की भावना से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर स्वदेशी के विचार को ही नहीं फैलाएंगे, अपितु स्वदेशी की भावना और राष्ट्रीय स्वाभिमान को लोगों में लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने दीनदयालजी के अर्थिक लोकतंत्र और गांव के विषय को उठाते हुए कहा कि वह कहते हैं कि आज नारा चल रहा है कि जो कमाएगा वो खाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख डॉ. सुरेश नागर ने अपने विचार रखे।  डॉ. गंगासागर सिंह ने भी विचार रखे।


 कार्यशाला में मोहन पांडेय, योगेंद्र यादव, पंकज तिवारी, मुकेश जायसवाल, कमलाकान्त यादव, शिवनाथ लंकेश, गिरिजेश, शिवसागर, राजकुमार यादव, अरविन्द श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। इससे पहले अतिथियों का स्वागत जिला सह-संयोजक पंकज तिवारी ने किया। कार्यशाला का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के बलिया विभाग के संयोजक गिरिजेश जी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें