फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी प्रसव पीड़ा तो एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के लरेला गांव से गर्भवती को लेकर निकले एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसूता की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस में ही डिलीवरी करा दी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सकुशल रानीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की सूजबूझ की पूरे दिन सराहना होती रही।
विज्ञापन

रानीपुर के लरेला गांव निवासिनी कविता पत्नी दीना की रविवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिवार के लोगों ने तत्काल 102 नंबर पर फोन किया। करीब 15 मिनट के भीतर ही एंबुलेंस कविता के घर पहुंच गई। कविता को एंबुलेंस में लेकर एंबुलेंस कर्मी जैसे ही रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। हालत बिगड़ता देख इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संतोष सिंह ने आशा शीला देवी की मदद से रास्ते में एंबुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव करा दिया। कविता ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया है। इसके बाद जच्चा- बच्चा सुरक्षित रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। एंबुलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक विजित श्रीवास्तव ने एंबुलेंस चालक आत्म प्रसाद और इमरेजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संतोष कुमार और आशा शीला देवी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें