फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 60 प्रतिशत लोगों को लगाया कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन के लिए विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में पांच दिवसीय मैगा वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। जिले में अभी तक कुल 60 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिरक्षण टीम मुस्तैद नजर आ रही है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्रामीण स्तर पर भी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अबतक कुल 12 लाख 77 हजार 251 लोगों का कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें से नौ लाख 97 हजार पांच सौ 75 को प्रथम डोज तथा दो लाख 79 हजार छह सौ 67 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। पिछले दिनों हुए पांच दिवसीय मेगा कैंप में कुल 65789 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। जिले में सोमवार को कुल 140 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण के दौरान 10 हजार 290 लोगों का टीकाकरण हुआ। जहां पहले टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थीं, वहां त्योहारों के कारण कम लोग ही पहुंच रहे हैं।
त्योहार बाद टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। शासन लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण के लिेए प्रेरित कर रही है। साथ ही दस्तक अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त टीके की डोज भेजी जा रही है। गत दिनों पांच दिवसीय मेगा कैंप लगाया गया। शासन की मंशा के अनूरूप अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें