फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी बनने मददगार, कार से निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार से पहले बेलौरी-सोनवर्षा के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे बने गहरे नाला में जा गिरी। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गश्त पर निकले थाने के पुलिसकर्मी संदीप कुमार, अमरेश सिंह तथा संजीव प्रसाद ने नाले में उतरकर कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जहां ममता, तानिया, मयंक, माही, दिव्यांश की मौत हो चुकी थी, जबकि महेश तथा दीपिका घायल थी। पुलिस इन्हें दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। घटना में चार मासूमों की मौत से पुलिस अधिकारी भी व्यथित हो उठे। संवाद
विज्ञापन

बच्चों को बचाने की गुहार लगाता रहा पिता
मऊ। कार हादसे में पूरे परिवार को गंवा चुके पिता महेश घटना के समय रो-रो कर स्थानीय लोगों से अपने बच्चों को बचाने की गुहार लगाते रहे। खुद कार चला रहे महेश और उनके भाई की पत्नी दीपिका जैसे-तैसे कार से बाहर निकले और इधर-उधर दौड़-दौड़ कर ग्रामीणों से उनके बच्चों को पानी में गिरे कार से निकालने और बचाने की गुहार लगाते रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें