फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : स्कूल-स्कूल में पहुंचेगी स्वास्थ्य टीमें, करेंगी टीकाकरण

Thu, 31 Mar 2022 11:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मऊ

सार

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी है।बताया कि जनवरी माह से 15 से 17वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण जारी है।
 
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में 12 से 14 वर्ष के किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस पर विभाग ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। विभाग ने सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने पर टीकाकरण के लिए 50 टीमें बनाई है। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित दस सीएचसी और 40 पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 93 हजार बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष गुरुवार तक करीब 12 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन


बताया कि टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए दो सदस्यीय वाली 50 टीमें गठित की गई है। जो कि स्कूलों में पहुंचकर टीकाकरण करेंगी। बताया कि टीम का एक सदस्य टीकाकरण करेगा तो दूसरा वेरीफिकेशन करेगा। बताया कि इस अभियान से टीकाकरण का रफ्तार बढ़ेगा। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी है।बताया कि जनवरी माह से 15 से 17वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण जारी है।

1 लाख 54 हजार के सापेक्ष 1 लाख 50 हजार 155किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। कुछ दिनों में किशोरों की जागरूकता से यह शतप्रतिशत हो जाएगा। बताया कि इससे पहले हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर सहित बुजुर्ग और 18 से 45 वर्ष आयु के 16 लाख 62 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 17 लाख 10 हजार लोगों को टीके की डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें