मऊ। सीबीएसई के 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर बाद घोषित हो गया। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सनबीम स्कूल के वाणिज्य वर्ग की अन्नू चौहान ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया। जबकि चंद्रा पब्लिक स्कूल के साइंस की छात्रा अंजना के पीटर ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से छात्र, स्कूल व अभिभावक सभी प्रसन्नचित हैं।
जिले में सीबीएसई से संबद्ध 18 विद्यालयों में लगभग तीन हजार छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। सनबीम स्कूल के वाणिज्य वर्ग की अन्नू चौहान ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया। जबकि चंद्रा पब्लिक स्कूल के साइंस की छात्रा अंजना के पीटर ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान किया। विज्ञान वर्ग की आंचल यादव ने 97.4 अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के आयुष सिंह तथा वाणिज्य वर्ग की शोयला परवीन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज अली ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी।
इसी क्रम में चंद्रा पब्लिक स्कूल की अंजना के पीटर 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रही। बायोलॉजी की गरिमा सिंह 96.8 प्रतिशत, बायोलॉजी विषय की रिया सिंह 96.8 प्रतिशत हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी.पीटर ने बेहतर रिजल्ट पर शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बेहतर रिजल्ट के लिए बधाई दी।
नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के विज्ञान वर्ग की छात्र पुष्कर राय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।अभय कुमार यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक, रोहन त्रिपाठी 95.6 प्रतिशत, अर्क ने 95.4 प्रतिशत , मनीष गुप्ता ने 95 प्रतिशत हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी।
नवोदय विद्यालय महुुंआर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कालेज की प्रीती यादव ने 97.40 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। हर्षिया ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अभिषेक गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सानवी जायसवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान, निखिल प्रजापति ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में कल्पना पांडेय तथा श्वेता यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। बेहतर रिजल्ट पर कालेज डायरेक्टर मुरली यादव तथा प्रधानाचार्य पीएल जैसी ने शिक्षकों को बधाई दी।
चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल के कलश यादव को 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। असद खान ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा रागिनी सिंह 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय के चेयरमैन यूसुफ़ खान ने शानदार रिजल्ट के लिए शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी।
मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल का इंटर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। कालेज की छात्रा रोशनी प्रसाद ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित जायसवाल, अम्मार खान, जयेश राय, सिद्धार्थ यादव, सुरभि तिवारी, तौसीफ अजहर ने 95 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कनिका शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक हरि कृष्ण बरनवाल एवं प्रिंसिपल डॉ. किरण कृष्ण बरनवाल ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी।
सुबह से तेज रहीं बच्चों के दिलों की धड़कनें:
मऊ। बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थी। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैनी रही। रिजल्ट आने के बाद जम कर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। रिजल्ट चकाचक होने की वजह से अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। रिजल्ट आते ही कई छात्रों ने अपने मम्मी पापा को उनके वायदे की याद दिलाई जो उन्होंने परीक्षा के दौरान किया था।