पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से कुछ दिनों पहले अपने गांव पहुंची और आरोपी के परिजनों को इससे अवगत कराया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसे गालीगलौज देकर भगा दिया।
इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिवार के तीन सदस्य मां, पिता और बहन को आरोपित करते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी। इस दौरान एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।