फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi Bypoll: भय का माहौल बनाकर वोट देने से रोकने में लगी भाजपा, घोसी उपचुनाव से पहले शिवपाल यादव का आरोप

Sun, 03 Sep 2023 07:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

घोसी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा भय का माहौल बना कर मुसलमानों, पिछड़ों को वोट देने से रोकने के प्रयास में लगी है। 
विज्ञापन
चुनावी सभा में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी के करीमुद्दीनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा भय का माहौल बना कर मुसलमानों, पिछड़ों को वोट देने से रोकने के प्रयास में लगी है। घोसी की जनता भयभीत न होकर जम कर वोट करेगी। वो सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुनकरों, पिछड़ों व दलित समाज को भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर डरा रही है। उनके बिजली कनेक्शन को सही होने के बाद काट रही है। उनकी जमीनों की नापी कर सरकारी भूमि बता कर परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर अपना विरोध सपा चुनाव आयोग से दर्ज कदा चुकी है।

दावा किया कि सपा प्रत्याशी को हरवर्ग, जाति, धर्म के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लाख कुचक्र के बाद भी सपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी। इस अवसर विधायक दुर्गा यादव, रामगोविंद चौधरी, रामाश्रय विश्वकर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर पैसा बांटने का लगाया आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन

भाजपा गरीब, दलित व पिछड़ा विरोधी : नसीम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद ने घोसी विधान सभा उप चुनाव के क्रम में क्षेत्र के विभिन्न गावों का शनिवार की शाम को भ्रमण कर लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, दलित व पिछड़ा विरोधी है। नसीम अहमद ने घोसी क्षेत्र के नदवासराय, कल्हापुर, भोपौरा, हमीदपुर आदि गांवों में पहुकर लोगो से जनसंवाद कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को वोट देने की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें