गाजीपुर में भी विपक्ष पर बरसे भाजपा सांसद
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। सरकार देश के लोगों का सम्मान और जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा घोसी में आयोजित उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वह आज घोसी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी से घोसी, मऊ जाते समय महाराजगंज तिराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं, मनोज तिवारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गाजीपुर के पदाधिकारियों का एक जत्था चुनाव प्रचार के लिए घोसी भी रवाना हुआ, जो आज चुनाव प्रचार बंद होने तक वहां घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अपील करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव, नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद,अच्छेलाल गुप्ता, जितेद्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष चौहान,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, प्रवीण त्रिपाठी,संजीत सेवार्थ, मुरली कुशवाहा, अनिल जायसवाल, रंजीत कुमार राम, संजय बिंद,नन्दू प्रधान, कमलेश गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद राय, अरविंद कश्यप, ओमकार सिंह,अरविन्द बिंद मौजूद रहे।
लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार की सुबह सांसद मनोज तिवारी बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। पूर्व अध्यक्ष के टर्मिनल भवन से निकलते ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष के वाहनों का काफिला एयरपोर्ट से सीधे मऊ घोसी के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,प्रभुनाथ दाढ़ी, सोमनाथ यादव,संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।