अनाज वितरण में गड़बड़ी के विरोध में करउथ गांव के निवासियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। कोटेदार को बंधक बना लिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
करउथ ग्राम पंचायत में अनाज वितरण के लिए 456 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में अनाज का वितरण किया जाना था। रविवार को प्राथमिक विद्यालय मेें जब कोटेदार ने अनाज वितरण शुरू किया तो सूची में केवल 276 लोगों का नाम देखा तो लोग भड़क गए। लोगों ने सेक्रेटरी सहित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
जब कोई नहीं आया तो कोटेदार को बंधक बना लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिकारियों की मिलीभगत से पात्रों को नाम काटकर अनाज वितरण की सूची में अपात्रों का नाम शामिल कर लिया गया है। सूची में सरकारी नौकरी करने वालों, पेंशनभोगियों और सम्पन्न परिवार के लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके उलट गरीबी रेखा के नीचे वालों के वालों का नाम गायब कर दिए गए हैं।
एडीओ पंचायत नीरज मिश्र ने कि कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में चिंता देवी, हरेंद्र, विद्यावती देवी, कन्हैया, प्रदीप, शिवचंद यादव, टेलर राम आदि शामिल रहे।