फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिले में आक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिले में बन रहे चार ऑक्सीजन प्लांट 15 अगस्त तक बनकर तरह तैयार हो जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी युद्ध स्तर पर जुटे हैं। जिले में तीन स्थानों पर मशीन इंस्टॉल कर दी गई हैं, जबकि महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मशीन मंगाई गई हैं। यहां जल्द ही मशीन लग जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से बचाने के लिए पर्याप्त संख्या में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना, परदहां, महिला अस्पताल व टड़ियांव में ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का काय अंतिम चरण में है। टड़ियांव व महिला अस्पताल में 100 शैय्या, परदहां में 20 और मुहम्मदाबाद गोहना में 22 शैय्या की क्षमता के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई है। महिला अस्पताल को छोड़कर तीनों स्थानों पर आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री केयर फंड से महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर महिला अस्पताल में भी प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि महिला अस्पताल में प्लांट लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 15 अगस्त तक सभी आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें