इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी राजीव राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेहद घमंडी हैं, आज से मैं उन्हें राजीव राय नहीं बल्कि घंमडी राम कहूंगा। इस चुनाव में जनता उन्हें घमड़ीलाल बनाएगी। भविष्य के सवाल पर कहा कि वह अभी राजनीति में सक्रिय रहेंगे, एक राजनैतिक पार्टी के लोगों ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन वह उसमें रूची नहीं रखते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी अगली रणनीति अगली प्रेस वार्ता में होगी।
प्रेसवार्ता करते हुए रामहरी चौहान ने बताया कि 2019 गठबंधन चुनाव में प्रत्याशी रहे अतुल राय ने राजीव राय से प्रचार की बात कही थी, लेकिन प्रचार तो दूर उन्होंने उल्टे उनके खिलाफ साजिश रच दी। एक युवती को आगे कर अतुल राय को केस में फंसा दिया। इस दौरान एक और आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता रहे जोगेंद्र यादव ने किसी समाचार में बयान दे दिया था कि सपा का बदल सकता है टिकट। इसकी जानकारी होने पर राजीव राय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।