मऊ। सोमवार को 596 एंटीजेन टेस्ट में पांच संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों में नौ वषी़य बालक भी शामिल है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2849 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 596 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले, जबकि लैब से आई 988 रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। सोमवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में कमालपुर से एक, कोपागंज स्थित एक निजी बैंक से दो, कल्पनाथ नगर से दो लोग संक्रमित मिले। नए मरीजों से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2849 पहुंच गई है। इसमें 2761 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 36 मरीजों की मौत 52 मरीजों में 34 मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में चल रहा है।