फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए मछुआरे की नाव पलटी, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव निवासी मछुआरे की मछली पकड़ने के दौरान ताल रतोय में डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार की देर शाम नाव से मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसकी नाव जाल में फंस गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव निवासी श्रीपति साहनी 45 वर्ष रोज की तरह शनिवार की देर शाम तालरतोय ताल में नाव में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान उसकी नाव जाल में फंस गई। जाल से नाव को छुड़ाते समय उसकी नाव पलट गई। जिससे वह पानी में डूब गया। कुछ दूर पर मछली पकड़ रहे अन्य मछुआरों मौके पर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की खबर लगते ही जहां गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार पुत्रियां व एक पुत्र छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जनकारी पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया ने मृतक के परिजनों ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें