फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरैयाकोट कस्बे से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सोमवार को दोपहर से देर शाम तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में यह अभियान नगर के खरिहानी मोड़ से लेकर धर्मदासपुर गेट तक चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों का पटरी पर बने कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान एक बीज विक्रेता का एक बेटा छप्पर पर चढ़ कर टिनशेड खोल रहा था। वह जेबीसी की मशीन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों को 15 दिनों की मोहलत दी गई है। चेताया है कि यदि समय अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटा तो उसे गिरा दिया जाएगा। साथ ही उससे जुर्माना भी वसूला जायेगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नगर बाजार के खरिहानी मार्ग, तिराहा से शुरू हुई। यहां दुकानों के सामने सड़क किनारे किए गये टीन शेड, चबूतरा, सीढ़ी को जेबीसी से हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने खुद अपना अतिक्रमण हटा लिया। इस कार्यवाई के दौरान नगर ईओ मनोज कुमार, एसआई अवधेश यादव अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें