फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के जहांगीरा बाद मुहल्ले में पांच एकड़ सरकारी भूमि पर काफी लोगों का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के मौजा जहांगीराबाद में ऐतिहासिक हजारों साल पुराने शिव मंदिर ,प्राचीन पक्का पोखरा, भीटा, बाहा,बाग खाते की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर 110 लोगों ने अबैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में ऐसे लोगों के विरुद्ध 15 दिसम्बर 2020 को एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसडीएम सदर के आदेश के बाद भी क्षेत्रीय लेखपालों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। श्री गंगा तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटे लाल गांधी ने एसडीम सदर जयप्रकाश यादव को पत्र देकर तीन दिवस के अंदर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। गाँधी ने एसडीएम को बताया कि शहर के मौजा जहांगीराबाद में ऐतिहासिक शिव मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। जिसके पास प्राचीन पक्का पोखरा, भीटा, बाहा, बाग सहित कुल पांच एकड़ से अधिक का क्षेत्रफल है।
विज्ञापन

गांधी का आरोप हे कि इसकी शिकायत करने पर 15 दिसंबर 2020 को तत्कालीन एसडीएम ने लेखपाल को अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। एसडीएम को सौंपे गए पत्र में गाँधी ने कहा है कि क्षेत्रीय लेखपाल शहर के मुंशीपुरा मुहल्ले का रहने वाला और भू-माफियाओ से काफी साठगांठ रखता है। छोटेलाल गांधी ने ज्ञापन में लेखपाल का तत्काल तहसील बाहर स्थानांतरण करने और तीन दिवस के अन्दर अवैध कब्जा करने वालें के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत उपजिलाधिकारी जय प्रकाश यादव का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।इसकी जांच कराकर विधि सम्मात कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें