वर्तमान में भटनी-औड़िहार रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ रही हैं। इन ट्रेनों की रफ्तार तेज होने से जहां यात्री समय से अपनी मंजिलों पर पहुंच रहे हैं तो वहीं रेलवे को भी राजस्व का फायदा हो रहा है। हालांकि संक्रमण के दौरान रेलवे को खासी क्षति हुई लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही रेलवे ने फिर से योजना को रफ्तार दे दिया है।
मऊ से आजमगढ़ रूट पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें चेताया गया है कि मऊ से आजमगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य पूरा होने के बाद उसे 25 हजार वोल्टेज से चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन पर कोई यात्री छत पर न बैठे।