फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर भारी पड़ी रमेश सिंह काका की चुनावी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। परदहां ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा नेताओं पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह काका भारी पड़ गए। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव का ऐसा समीकरण तैयार किया कि उनके प्रत्याशी को 77 मतों में 58 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को केवल 16 वोट से ही संतोष करना पडा़। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान ही अपनी हार स्वीकार कर ली और बीच में ही उठकर बाहर चले गए।
विज्ञापन

मतगणना पूरी होने के बाद राजेश कुमार ने भाजपा के अशोक कुमार को 42 वोटों से हाराकर ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव जीत लिया। परदहां ब्लाक पर इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि परदहां ब्लाक प्रमुख पद पर फिर से एक बार मड़ई का कब्जा हो गया। परदहां ब्लाक पर पहले 2006 में रमेश सिंह प्रमुख थे। इसके बाद 2016 में रमेश सिंह काका की पत्नी प्रमुख रहीं। अब उन्होंने अपने करीबी राजेश कुमार को 42 वोट जीत दिलाकर एक बार फिर परदहां ब्लाक पर कब्जा जमा लिया।
वहीं इस बार भाजपा ने यहां से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था और भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव की कमान सभाल रखा था और अशोक कुमार को जिताने में लग गए थे लेकिन ब्लाक प्रमुख चुनाव के पुराने खिलाडी रमेश सिंह काका एक बार फिर भाजपा नेताओं को पटखनी देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें