फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू राय को लगातार दूसरी बार मिला प्रमुख पद का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट/ कुसुम्हां (मऊ)। दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा के बागी प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को 7 मतों से पराजित कर दिया। ब्लॉक मुख्यालय पर काफी गहमागहमी के बीच प्रमुख पद के लिए मतदान में प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू को 48 मत मिले। जबकि भाजपा के प्रेम शंकर राय उर्फ टुनटुन राय को 41 मतों से संतोष करना पड़ा। राजू राय को लगातर दूसरी बार प्रमुख पद का ताल मिल गया।
विज्ञापन

नामांकन के दिन मोदी और योगी का जिंदाबाद लगाने पर राजू पर दो दिन पहले भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मतदान के पूर्व की रात भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर राय पर हुए कथित हमले में प्रदीप राय को उनके भाई संदीप राय सहित चार लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया गया।साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण का भी मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमों से विचलित हुए बिना राजू राय ने धैर्य ,संयम और साहस से काम लिया तथा प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जीत के बाद प्रमुख राजू राय ने कहा मैं झगड़ों और हिंसा में विश्वास नहीं करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें