फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के नेताओं को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया को कोविड-19 को ध्यान में रखकर पूर्ण कराना है। उन्होंने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी लोगो को कोविड-19 वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जातियों, समुदायों और विभिन्न भाषा वाले लोगों के बीच मतभेद अथवा तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन

वोट लेने के लिए जाति या संप्रदाय की भावनाओ के आधार पर कोई अपील नहीं करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मस्जिद, चर्च, मंदिर और पूजा के अन्य स्थलों को निर्वाचन प्रचार के मंच के रूप में प्रयोग नही करना है। डीएम ने कहा कि मतदाताओं को घूस देने, मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदाताओं का प्रतिरूपण, मतदान केन्द्रों से 100 मीटर की दूरी के अन्तर्गत प्रचार करने, मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय के समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाएं आयोजित कराने पर रोक रहेगी। कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी या उसके अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों पर झंण्डा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने इत्यादि की अनुमति नही है। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना दें, तत्काल उसका निपटारा कराया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार पर भी आचार संहिता लागू होती है। इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी न करें।अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पूर्व विधायक सीपीआई केइम्तेयाज अहमद , सपा के धर्म प्रकाश यादव ,कांग्रेस के रामकरन यादव, बसपा के राज विजय ,सुभासपा के आजाद राजभर,लोकदल के जियाउल हसन सहित अन्य राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें