फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तालों में मखाना, सिंघाड़ा और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा आर्द्रभूमि समिति की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिले की प्रमुख आर्द्रभूमियों पकड़ी ताल, ताल रतोय, नरजा ताल और गाढ़ा ताल के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने इन आर्द्रभूमियों में मखाना, सिंघाड़ा और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा इनके संरक्षण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नदियों के किनारे हो रहे अतिक्रमण, गंगा ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ई-वेस्ट से संबंधित सूचनाएं भी मांगीं। सरयू और तमसा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही नदियों के किनारे हो रहे वृक्षों के कटान पर रोक लगाने तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें