फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आजमगढ़ ने मऊ इलेवन को पांच विकेट से हराया, नैतिक यादव का दोहरा शतक

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ और मऊ इलेवन के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने मऊ इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया। आजमगढ़ के नैतिक यादव ने 205 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच में मऊ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। अभय ने 68 रन और आर्यन ने 91 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए 168 रनों की शानदार साझेदारी की।
इन दोनों के आउट होने के बाद कौशल यादव ने 35 रन, सत्यम पांडेय ने 28 रन और फरहान ने 38 रनों का योगदान दिया। इसके चलते मऊ की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि अंश यादव, शुभम यादव और आशुतोष यादव को 1-1 विकेट मिला। 320 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम के बल्लेबाज नैतिक यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 205 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और मऊ इलेवन के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। उनका बखूबी साथ आशुतोष यादव ने 48 रन बनाकर दिया।
आजमगढ़ की टीम ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 322 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। नाबाद दोहरा शतक लगाने वाले नैतिक यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका जियाउर्रहमान और सत्यम ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य प्रवीण चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें