फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का आज से लगेगा जमघट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट स्थानीय कस्बा के सरयू तट पर बृहस्पतिवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। इसे लेकर जहां नगर प्रशासन की सभी तैयारियां बुधवार को पूरी हो गई। वहीं, घाटों पर सफाई का कार्य पूरा हो गया। मंदिरों की भी साफ-सफाई का अंतिम रुप दे दिया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर उत्तरी सीमा पर स्थित प्रसिद्घ दोहरीघाट में पवित्र सरयू तट पर स्थित है। यहां से तीन किमी दक्षिण प्रसिद्घ संत नागा बाबा की कुटी आज भी लोगों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। किंवदंती तथा पौराणिक आख्यानों में उल्लेख मिलता है कि पवित्र सरयू का अवतरण भागीरथी गंगा से हजारों वर्ष पूर्व हुआ था। इसी मान्यता के तहत कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को कस्बा स्थित सरयू तट पर श्रद्धालु डूबकी लगाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा मेला का बटोर बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। मेला को देखते हुए नगर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है।
बृहस्पतिवार से ही श्रद्धालु आना शुरू कर देते हैं। गैर जनपदों से आए दुकानदारों ने अपना स्टॉल लगाने में जुटे नजर आए। मुक्तिधाम का रंग रोगन नए कलेवर में किया गया है। पार्कों में देशी विदेशी फूल अपनी छटा बिखेर रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इस बार मेला के एक दिन पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने मुक्तिधाम से लेकर मंदिरों, धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई है। नगर चेयरमैन वेदाना उर्फ जोगी सोनकर तथा अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि इस बार का स्नान पर्व सिर्फ रामघाट पर ही होगा। रामजानकी घाट गौरीशंकर पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है कि यहां स्नान करने की मनाही है।
विज्ञापन

रामघाट से लेकर नदी के पुल तक स्नान करने के लिए सीधे घाट, बाबा मेला राम के रास्ते से जाने की भी व्यवस्था की गई है। दुकानदारों को ज्यादा जगह घेरने की इजाजत नहीं होगी एक ही घाट पर इस बार स्नान होने से रामघाट रोड पर सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। मुक्तिधाम के संस्थापक तथा पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त ने बताया कि संस्थान की ओर से मुक्तिधाम को रंग रोगन नए कलेवर में किया गया है ।पार्कों में देशी विदेशी फूल अपनी छटा बिखेर रहे हैं।
देव दीपावली पर 5100 दीपों से होगी सरयू की महाआरती
दोहरीघाट। कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर के रामघाट पर 5100 दीपों से उत्तरवाहिनी मां सरयू की महाआरती की जाएगी। यह जानकारी संयोजक श्याम बाबा ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढे पांच बजे रामघाट पर 5100 दीपों से सरयू की महाआरती कर दीपदान किया जाएगा। देव दीपावली को लेकर नगर मे खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मेले के मद्देनजर परिवर्तित होगा मार्ग
दोहरीघाट। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला, स्नान को लेकर वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ से गोरखपुर के लिए जाने वाले भारी वाहनों को लाटघाट से, हल्के व खाली वाहनों को रामपुर धनौली बाईपास से तथा गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए जाने वाले वाहनों को अमिला मार्ग से आवागमन की लिए रुट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें