फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में कुटी के पास युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव में रविवार की दोपहर बाद गांव के बाहर कुटी के पास एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

सेमरीजमालपुर निवासी प्रकाश बनवासी (40) पुत्र मुसाफिर शनिवार की शाम से ही लापता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात तक उसके घर ना लौटने पर उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की दोपहर बाद उसका शव परमहंस दास बाबा की कुटी के पास बांस के झुरमुट के पास मिला है। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर था।
मृतक खेती किसानी का कार्य करता था। उसकी पत्नी सिंधु 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। मृतक की एक बेटी व बेटा है। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ संजीव कुमार दूबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें