बिखरे पड़े ज्वेलरी के बाॅक्स।
- फोटो : अमर उजाला
वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित मुन्नीलाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। छत के सहारे चढ़े और आंगन का ग्रिल काटकर घर में घुसे लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब दोनों घर के सदस्य उठे तो घर में बिखरा सामान देख हैरान रह गए। देखा कि आभूषण के डिब्बे और बैग खाली फेंके गए हैं। तत्काल पुलिस को सूचना दी।
चोरी की सूचना पर टीम के साथ पहुंचकर जांच किया। एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच किया है। दोनों पीड़ितों ने अभी तहरीर नहीं दी है। - धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, हलधरपुर