फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: थाने में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ता को जेल भेजने से नाराज; बोले- एकतरफ कार्रवाई की

Sun, 24 Aug 2025 03:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी की मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने जमीन मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता को जेल भेज दिया। इससे नाराज होकर भाजपा नेता दर्जनों की संख्या में थाने पहुंच गए। यहां प्रदर्शन करने के बाद एकतरफ कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाने में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: मिर्जामुराद स्थानीय थाना परिसर में रविवार को आदर्श ग्राम पूरे निवासी भाजपा कार्यकर्ता उमाशंकर पटेल व पड़ोसी के बीच लंबित जमीन विवाद में एकतरफा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे नाराज दर्जनों भाजपाईयो ने मिर्जामुराद थाना गेट पर दरी बिछा कर बैठ गए और धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


भाजपाइयों का मिर्जामुराद पुलिस पर आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता उमाशंकर पटेल का विपक्षी विवादित जमीन पर स्टे लेने के बाद भी निर्माण कर रहा है और इसका विरोध करने पर एक भी सुनी नही गई, बल्कि एकतरफा कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के इस रवैए से नाराज दर्जनों भाजपाई धरना-प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर में पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के समझाने पर भी भाजपाई नहीं माने और संबंधित पुलिसकर्मी को हटाने की मांग पर अड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई पर सवाल

इसके आधे घंटे बाद पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम और उपाध्यक्ष अरविंद पटेल लोगों को धरनास्थल से उठाकर थाना प्रभारी के चेंबर में पहुंच गए। लंबी बहस के बाद थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि इन दिनों मिर्जामुराद पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करने की चर्चा पूरे जिले में व्याप्त है। धरना-प्रदर्शन करने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पाठक, यतीश तिवारी, संतोष मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, यतीश तिवारी, डॉ. रमेश पटेल, सुरेंद्र बिंद, देवेंद्र सेठ, जितेंद्र राजभर, प्रेमनारायण पटेल, बच्चन बिंद, मुकेश गुप्ता, नीरज कुमार, उपेंद्र सिंह अप्पू, मनोज सिंह आदि भाजपाई शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें