फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से हुई हजारों की चोरी

विज्ञापन
कराह बाजार में आभूषण की दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी। - फोटो : mau
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के करहां बाजार में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये मूल्य का सामान चुुरा ले गए। दुकानदारों को चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।   
विज्ञापन

     
 थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी अजय कुमार वर्मा की दुकान करहां बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने है। बुधवार को रोजाना की भांति अजय रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया।  रात में दुकान के पिछले हिस्से में नकाब लगाकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 8 हजार रुपए नकदी सहित 50 हजार के सोने चांदी के जेवरात ले गए।

वहीं बगल में माहपुर निवासी राजू की इलेक्ट्रानिक्स एंड मोबाइल शॉप की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। गल्ले में रखा 7 हजार नकदी सहित हेडफोन एसेसरीज सहित 30 हजार का सामान उठा ले गए। सुबह दुकान का पिछला हिस्सा टूटा देखकर स्थानीय लोगों ने दुकान स्वामी को जानकारी दी। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर रानीपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर बाद घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र के बजाए रानीपुर थाना की बताकर वापस लौट गए।  पीड़ित दुकानदार ने रानीपुर थाने पर तहरीर दी। जहां करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें