फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला की कुल्हाड़ी से हत्या

Sun, 21 Jun 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र की नई बस्ती पनियरा गांव में शनिवार की रात सो रही महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। महिला के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है।
विज्ञापन



सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी कमली (36) पत्नी रामसरीख शनिवार की रात घर के बाहर अपने पति के पास ही अलग चारपाई पर सोई हुई थी। रात तकरीबन 12 बजे के करीब उसपर किसी ने कुल्हाड़ी से जबरदस्त वार कर मौत के घाट उतार दिया।


इसी बीच निकली महिला की हल्की चीख से जगे उसके पति ने जब मामला समझ आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह भाग गया। खबर गांव में फैलते ही रात में ही गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर रात में लगभग दो बजे पुलिस पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



इस संबंध में महिला के पति रामसरीख ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध था। इधर बीच समझाने पर उसकी पत्नी उक्त व्यक्ति से दूर रहना चाहती थी, लेकिन वह जबरदस्ती उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर आरोपी सोते समय आया और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।


 उसने देखकर शोर मचाया तो वह भाग गया। इस संबंध में रासरीख ने गांव के ही तेतर राजभर के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर महिला और आरोपी में कुछ दिनों पहले तकरार हुई थी।


 महिला ने आरोपी को अपने घर आने जाने से मना किया था। अवैध संबंध के बाद महिला द्वारा मना करने के इसी बात को लेकर आरोपी द्वारा हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें