फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश्ा ध्ारे गए

Thu, 05 Mar 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों और बदमाशों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान में बुधवार को चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने लूट की एक बाइक और दो असलहों व तीन जिंदा कारतूस के साथ चार युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन



बुधवार को चेकिंग अभियान के तहत चिरैयाकोट पुलिस ने मुसेपुर तिराहा के पास पैदल जा रहे तीन लोगों को रोका। जिनकी पहचान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोहरबापुर निवासी संजीव कुमार पुत्र चंद्रभान, विकास पुत्र रामबदन और जितेंद्र राम पुत्र रामकेर राम के रूप में हुई।


 तलाशी के दौरान तीनों के पास से पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर, एक देशी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र निवासी मिस्त्री रामविलास पुत्र कालिका के पास से एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन




पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बाइक आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार से लूटी गई थी। पुलिस ने सभी का चालान संबधित धाराओं में कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें