चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के यूसुफाबाद मोहल्ला निवासी विनोद सेठ (35) पुत्र शरदचंद्र सेठ की चिरैयाकोट बाजार में खरिहानी मोड़ के निकट हीरो बाइक की एजेंसी है। विनोद से आठ महीने पूर्व पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने उनकी एजेंसी में फायरिंग भी की थी। मंगलवार को वह अपनी दूकान पर गए थे। यहां से वह अपनी कार से कहीं जाने के लिए निकले।
वह 50 मीटर दूर खरिहानी - आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पहले से ही एक दूकान के पास खड़े पल्सर सवार दो बदमाश गोली चलाने लगे। इस पर विनोद ने कार को बाईं तरफ से काट कर निकालना चाहा पर बदमाशों ने कारबाइन से कार के फ्रंट शीशे पर फायर झोंक दिया। इससे ड्राइविंग सीट पर बैठे विनोद सेठ का सिर गोलियों से छलनी हो गया। घटना के बाद बदमाश आजमगढ़ की तरफ फायरिंग करते हुए भागे।
इस दौरान पूरे बाजार में अफरा तफरी एवं दहशत का माहौल हो गया था। बदमाशों की फायरिंग से एक साइकल सवार राहगीर सुनील सरोज निवासी रसूलपुर घायल हो गया। गोली उसके कलाई में लगी।व्यापारियों ने खो दिया आपाविनोद सेठ की हत्या किए जाने से गुस्साए व्यापारी दिन में 12 बजे के करीब सड़क पर आ गए। अपनी दूकानें बंदकर लोगों ने बाजार में जगह-जगह जाम लगा दिया।
इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से रोडवेज की एक बस वहां आ पहुंची। गुस्साई भीड़ उस तरफ लपकी और चालक राजाराम एवं यात्रियों को उतारकर उसे फूंक दिया। इसके बाद भीड़ ने एक गाजीपुर रोडवेज की बस, एक प्राइवेट, एक ट्रक में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस असहाय बनी रही। बाद में और फोर्स आने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलाईं तो भीड़ ने भी पथराव करना शुरू कर दिया।
इस संघर्ष में आजमगढ़ से आ रहे 55 वर्षीय दशरथ निवासी मानपुर थाना चिरैयाकोट को भी गंभीर चोट आई जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचवाया। इस संघर्ष में कई पुलिसकर्मियों को भी मामूली रूप से चोट आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना मय पीएसी एवं फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया, इसके बाद भीड़ जाकर शांत हुई।
मौके पर डीआईजी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विनोद सेठ की हत्या किए जाने से गुस्साए व्यापारी दिन में 12 बजे के करीब सड़क पर आ गए। अपनी दूकानें बंदकर लोगों ने बाजार में जगह-जगह जाम लगा दिया। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से रोडवेज की एक बस वहां आ पहुंची।
गुस्साई भीड़ उस तरफ लपकी और चालक राजाराम एवं यात्रियों को उतारकर उसे फूंक दिया। इसके बाद भीड़ ने एक गाजीपुर रोडवेज की बस, एक प्राइवेट, एक ट्रक में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस असहाय बनी रही। बाद में और फोर्स आने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलाईं तो भीड़ ने भी पथराव करना शुरू कर दिया।
इस संघर्ष में आजमगढ़ से आ रहे 55 वर्षीय दशरथ निवासी मानपुर थाना चिरैयाकोट को भी गंभीर चोट आई जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचवाया। इस संघर्ष में कई पुलिसकर्मियों को भी मामूली रूप से चोट आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना मय पीएसी एवं फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया, इसके बाद भीड़ जाकर शांत हुई।
मौके पर डीआईजी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।