फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवेदनशील चौकी कोपागंज बीते दस दिनों से है प्रभारी विहिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज थाने के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मौजूद पुलिस चौकी बीते दस दिनों से दरोगा विहीन चल रही है। चौकी पर तैनात दरोगा एक मामले में लाइन हाजिर हो गए।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत हिंदू-मुस्लिम बाहुल्य एरिया है। जब की कसबे का मुख्य चौक सुबह से लेकर रात्रि 11 बजे तक हमेशा व्यस्त रहने के साथ ही भीड़ -भाड़ लगी रहती है। उक्त चौक पर भीड़ - भाड़ को देखते हुए दो पुलिस कार्मियों की फिक्स ड्यूटी के अलावा निरंतर चक्रमण रहता है। स्थिति यह है की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी के बजाय अन्य कार्यो पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। स्थिति यह है की गत 10 दिन पूर्व कस्बे की चौकी पर तैनात दरोगा राम सजन नागर को एक मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा लाईन हाजिर कर दिया गया । तबसे लेकर आज तक उक्त संवेदनशील पुलिस चौकी दरोगा विहीन चल रही है । बाजार निवासी मनोज विरेंद्र आशीष, दीपक, नोमान, कमलेश, गुलाब, हरेंद्र का कहना है की इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन किसी का ध्यान नहीं है। इस बाबत सीओ घोसी ने बताया कि तत्कालीन पुलिस प्रमुख द्वारा कसबे की चौकी पर दरोगा की पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया, लेकिन वो कार्यभार ग्रहण करने नहीं आए। नवागत पुलिस अध्यक्ष से वार्ता कर अविलंब चौकी पर पोस्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें