मुहम्मदाबाद गोहना। मायके से मात्र चार दिन पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित ससुराल गई महिला की लाश गुरुवार की सुबह घर की छत से लटकी मिली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
मृत महिला रीता चौहान (25) घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेली गांव निवासी शंभू चौहान की पुत्री थी। शंभू ने उसकी शादी मई 2007 में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी अशोक चौहान से किया था। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों बाद परिवार के सदस्य दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। इस दौरान उसकी बेटी मायके आकर रहने लगी। साथ ही एक बच्चे की मां बनी। पिता के अनुसार वो लगातार पुत्री का घर बसाने के लिए प्रयास किए। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के हठ के आगे बात नहीं बनी। इसका परिणाम रहा कि रीता दस वर्षों के अंदर अपने ससुराल एक वर्ष बामुश्किल से रही। चार दिन पूर्व रीता मायके वालों के मना करने के बाद भी अपने ससुराल पहुंच गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह उसकी लाश घर की छत से लटकी मिली। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति सहित परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है रीता का पति मजदूरी करता है। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी।