फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश से दर्ज हुई हत्या की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने कोलकाता के सात लोगों को आरोपित किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कोलकाता में कबाड़ का कारोबारी था। नामजद आरोपियों ने उससे जमीन दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपया लिया था। रुपया मांगने पर नामजद किए गए लोगों ने उसके भाई की हत्या कर शव को मऊ जिले के परदहां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला हरिश्चंद्र यादव पुत्र सरजू यादव मूलरूप से जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव का निवासी है। उसने दर्ज मामले में कोलकाता के बड़तल्ला थाना क्षेत्र के मानिक तल्ला राजा गोपी मोहन स्ट्रीट निवासी धनश्याम जायसवाल पुत्र अच्छेलाल जायसवाल, पिंटू जायसवाल, संतोष, रुपेश, टूनटून, अरविंद और सतीश सहित सात लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामनरेश यादव कोलकाता के बड़तल्ला थाना क्षेत्र में रहकर कबाड़ का कारोबार करता था। इस दौरान नामजद आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर उसके भाई से 22 लाख रुपया लिया। लेकिन जमीन नहीं दिलाए। इस पर उसका भाई रामनरेश यादव उन लोगों से रुपया वापस मांगने लगा। इस दौरान उन लोगों ने रुपया नहीं दिया। इसी बीच जनवरी माह के लास्ट में उसका भाई अचानक कोलकाता से लापता हो गया। जिसकी तलाश की जा रही थी। तभी 31 जनवरी को बड़तल्ला थाने की पुलिस को मऊ जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने परदहां रेलवे क्रासिंग के पास रामनरेश की लाश मिलने की सूचना दिया। बड़तल्ला थाने की पुलिस के जरिए उसे भी इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान वह मऊ पहुुंचकर भाई के शव को कब्जे में लिया था। साथ ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान वह कोर्ट की शरण लिया। सीओ नगर पंकज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान पता चलेगा कि कोलकाता निवासी रामनरेश यादव की लाश मऊ कैसे पहुंची। उसकी हत्या में नामजद किए गए आरोपी असली मुलजिम है या फिर कोई और।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें