फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के पास सोमवार की शाम एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे एक महिला अपने मरीज को देखने के लिए फातिमा अस्पताल जा रही थी। जहां सामने से आ रहे एक 25 वर्षीय युवक ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला की शोर मचाने पर आस पास मौजूद लोगों ने भाग रहे चोर को पकड़कर उसके जमकर धुनाई कर घायल कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में घायल चोर की शिनाख्त दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद मोहल्ला निवासी शफीकुर आजम25 पुत्र फैयाज अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने चोर के पास से चोरी का एक ओर मोबाइल बरामद किया। उधर लोगों की पिटाई से चोर की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें