फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में स्टंट मैन बनना चाहते थे, झपटमारी में पकड़े गये

विज्ञापन
विज्ञापन
बनना चाहते थे स्टंटमैन, झपटमारी में पकड़े गए
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार रात दो को दबोचा
एक आरोपी पर पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस ने झपटमारी और वाहन चुराने के आरोप में रविवार रात बाइक स्टंट ग्रुप के दो सदस्यों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सागरपुर निवासी युगांत शिवानी उर्फ हीरो (18) और मोहम्मद साहिब उर्फ राइडर (22) के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से तीन बाइक बरामद की है। साहिब 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को मकसद हिंदी फिल्मों में स्टंटमैन बनने की थी।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त ऐटों अल्फोंस ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ ने रविवार रात उत्तम नगर के गंदे नाले पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान रात करीब 9 बजे वहां आए बाइक सवार दो युवकों को रुकने को कहा गया तो दोनों खतरनाक तरीके से बाइक को टर्न कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने युगांत और साहिब को दबोच लिया। जांच में पता चला कि दोनों बाइक से स्टंट करने में माहिर हैं और खतरनाक स्टंट के जरिए झपटमारी करते हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपी दिल्ली के मशहूर स्टंट करने वाले क्लब के सदस्य थे। आरोपी चोरी की बाइक से नवनिर्मित डाबड़ी फ्लाईओवर पर स्टंट का अभ्यास करते थे। दोनों हिंदी फिल्मों को देखकर अपने हुनर को निखारने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें