मधुबन तहसील में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक करते अटेवा कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : MAU
मधुबन। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लेखपाल, शिक्षक तथा सफाईकर्मियों की बैठक हुई। बैठक में निजीकरण को समाप्त करने व पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता लेखपाल संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव ने की। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत अटेवा के जिलाध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग को पूरी नहीं करेगी तो भविष्य मेंइसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री रामप्रकाश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों का हक है, और वह इसे किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है, इसकी बहाली तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में श्यामसुंदर यादव, विवेक राय, कमलेश यादव, विजय कुमार, इंशाक सिंह, कमलेश भारती, अविनाश और संजय दूबे आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अटेवा के दोहरीघाट ब्लाक अध्यक्ष रामबिलास चौहान ने किया।