फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जनों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के नेतृत्व में बुधवार को नगर के करीमुद्दीनपुर से भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को कोसने के साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नसीम अहमद के नेतृत्व में बुधवार को नगर के करीमुद्दीनपुर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बस स्टेशन, तहसील होते हुए मझवारा मोड़ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास पहुंची। वहां पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों का जत्था जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम व पूर्व विधायक नसीम अहमद नेतृत्व में नदवासराय के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

नदवासराय में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों के कर्ज को माफ करने के साथ बिजली बिल आधा करेंगें। कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल सहित सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहें हैं फिर भी सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा कि देश में जब-जब भाजपा की सरकार आई है, तब-तब देश में मंहगाई सारी हदें पार कर लेती है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष एच डी दुर्गेडकर,स्वामीनाथ राय, सिराजुद्दीन सहित काफी कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें