फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटने का मामलाः शादी से इनकार करने पर युवती के परिवार से लिया था बदला, दो गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: देवकली विशुनपुर गांव में 12 साल के सत्यम का गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस ने पिता चंद्रशेखर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में बीते दिनों किशोर का गुप्तांग काटने के मामले की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री और नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि शादी टूटने से नाराज होकर आरोपी और उसके साथी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से दो मास्क, एक गमछा, एक सिरिंज, जानवरों पर प्रयोग की जाने वाली दवा भरी एक शीशी (स्ट्रेप्टो पेन्सिलीन फॉर सस्पेंशन इंजेक्शन वेटनरी) और मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल बरामद किया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में कोपागंज पुलिस शनिवार की देर शाम को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदसामानोपुर तिराहे के पास से अभियुक्त भरत यादव उर्फ डब्लू पुत्र महेन्द्र, अंकित यादव उर्फ मुलायम पुत्र रामकेर निवासीगण खानपुर बुजुर्ग थाना घोसी को गिरफ्तार किया।

दोनों के कब्जे से घटना में शामिल इंजेक्शन का शीशी (एनीमल ट्रीटमेंट वनली) और मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त भरत ने बताया गया कि उसकी शादी मालती की पुत्री से करीब दो साल पूर्व तय हुई थी। जिसके बाद वह उनकी पुत्री से फोन पर बातचीत करने लगा।

अक्सर उसके घर आने-जाने से दोनों में प्रेम-सम्बंध हो गया। गांव का ही उसका दोस्त अंकित कभी-कभी साथ आता-जाता था। कुछ महीने पहले लड़की के परिवार की शादी में उसके पहनावे से नाराज होकर उसे मारा-पीटा था। इसी बात से नाराज लड़की ने बातचीत करना बंद कर दिया। उसी बीच शादी भी टूट गई।
विज्ञापन


बीते 25 अप्रैल को वह अपने साथी अंकित यादव के साथ देवकली विशुनपुर शादी में आया था। उसी शादी में लड़की का भाई सत्यम यादव भी आया था। 

उसी बीच वह और उसका साथी मास्क पहनकर सत्यम यादव को कोल ड्रिंक्स की दुकान दिखाने के बहाने कुछ दूर ले गए। दोनों मिलकर उसका मुंह दबाकर इंजेक्शन लगाकर उसका गुप्तांग काटकर वहीं फेंक दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें