फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श: पत्नी ने बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी, पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध; आए ऐसे कई मामले

Sun, 05 May 2024 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: परिवार विमर्श के दौरान पति-पत्नी से जुड़े हुए कई मामले सामने आए। संबंधित विभागों को अधिकारियों ने कार्रवाई को निर्देश दिया है। कुछ मामलों में मौके पर जाकर परिवार के लोगों से बातचीत कर केस की रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन
परिवार परामर्श की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी पत्नी ने मुझे बड़ा धोखा दिया है, उसने बिना मुझसे तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। मैं अपनी पत्नी के साथ ही रहूंगा... वरना पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान दे दूंगा। यह गुहार रविवार को युवक ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान मौजूद उसकी सास ने बताया कि समझौते के बाद उसकी बेटी का विवाह हुआ है, उसे उसका पति प्रताड़ित करता था। इस दौरान एक अन्य मामला आया। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध है। जब वह इसका विरोध करती है तो वह उससे मारपीट करता है। सदस्यों ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही।

इससे पहले चार घंटे की बैठक में 26 मामले आए, इसमें आठ मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, चार मामलों में पति-पत्नी ने आपसी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने का तो तीन फाइलें बंद करने का निर्णय लिया गया। निस्तारण में मुख्य रुप से अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद तथा एसआई समरजीत यादव ने सुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें