फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने की बढ़े जीएसटी दरों को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र सीआरओ को सौंपा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल ने कहा कि सैंपल के नाम पर व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए।
विज्ञापन

कपड़ा, रेडीमेड, जूता तथा ईट भट्टों पर बढ़ाए गए जीएसटी की दरें तत्काल वापस ली जाए। इसके साथ-साथ तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें व्यापारियों के सुविधाओं का बिना ध्यान दिए हुए लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है। जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फ़ैजी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तथा व्यापारी पेंशन योजना चलाई जाए। इसके साथ-साथ आनलाइन शापिंग की बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर तत्काल नकेल कसी जाए। इसके साथ-साथ प्रदेश के 17 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनाव कराकर विधान परिषद में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन

मांग किया कि गोरखपुर की जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तत्काल स्थानांतरण किया जाए, जिससे कि मनीष गुप्ता की हत्या की जांच सुचारू रूप से हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्ला टांडवी, युवा संगठन महामंत्री महातम यादव, डिया प्रभारी आनंद गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हाजी अनवर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें